राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा के बच्चों द्वारा हिंदी-दिवस मनाया गया

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

जैसाहम जानते हैं कि 14 सितंबर को पूरे भारतवर्ष में हिंदी-दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष में ठाकुरद्वारा स्कूल के बच्चों ने हिंदी-दिवस बहुत धूमधाम से मनाया।

बच्चों ने हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह की चित्रकारी की, स्लोगन बनाये, कविताएं लिखी। जिसमें श्रुति, शबनम, प्रियांशा, दीक्षा, सेजल, पायल, मुस्कान, मानसी, तन्वी, श्रुति, काजल, रितिका, नमन, अक्षय कुमार, नीरज, अक्षित सागर, अर्पित, सेजल, मुक्ता, स्मृति, अनु, अर्शिता, हर्ष, काव्य, पलक इत्यादि बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

नौवीं कक्षा की श्रुति ने अपने भाषण के माध्यम से हिंदी दिवस के महत्त्व को बताया। खुशी तथा नीरज ने हिंदी दिवस पर कविता गान किया।

भाषा अध्यापक राजीव डोगरा ने कहा हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं है बल्कि शब्दों का सुंदर संसार है। जिसके माध्यम से बच्चे अपनी अभिव्यक्ति करते हैं। मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि बच्चों को हिंदी के बारे में जानकारी दी जाए तथा बच्चों को कविताएं, लेख, कहानी इत्यादि भी लिखना सिखाया जाये। आज इसी कारण उनकी छात्राओं की कविताएँ भारत में ही नही अमेरिका जैसे देशों के समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होती हैं। संस्कृत अध्यापक अमीचंद ने बच्चों को इस दिन यह शपथ दिलवाई कि वह हिंदी के गौरव को और भी बढ़ाएंगे तथा अपनी दिनचर्या में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करेंगे।

मुख्याध्यापक कमलेश कुमार ने बच्चों को हिंदी-दिवस की शुभकामना दी तथा हिंदी का गौरव बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।