सामान्य ज्ञान : ज्ञान और विज्ञान में 11 जून

  • 1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
  • 1897- भारत के सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’) का जन्म ।
  • 1901- न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया।
  • 1911- ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म ।
  • 1924- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन ।
  • 1940- इटली के जेनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की।
  • 1948- भारतीय राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद यादव का जन्म ।
  • 1964- प्रथम भारतीय प्रधानमन्त्री पं० जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गयी।
  • 1983 – भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह बी. के. के. एम. बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन ।
  • 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
  • 2008 भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।