दहेज लोभियों ने किया शादी से मना

              दहेज लोभियों की करतूतों से लड़की पक्ष का परिवार हैरत में है। मंगनी करने के बाद जहां शादी की तैयारियां थी वहां लड़के वालों ने अब यह कहकर शादी करने से मना कर दिया कि तुम हमारे रसूख के बराबर नही हो। निकाह कैंसिल करने की जानकारी से परिवार अब सदमे में है।
           मामला हरदोई के बघौली थाना के अंतर्गत ग्राम सारीपुर हीरालाल का है। यहां के निवासी अब्दुल हकीम की पुत्री का विवाह 11 मार्च 2018 को उस्मान पुत्र याकूब ग्राम कुल्लहा थाना पिहानी के साथ होना था। 12 नवम्बर 2017 को हुई दोनों की मंगनी भी हो चुकी थी और दोनों परिवारों में शादी को लेेेकर सब ठीक था। लड़की पक्ष ने भी सभी तैैयारी शुुुुरू कर दी और कार्ड से लेकर शादी का साजो सामान सब लगभग आ चुका था व शादी के कार्ड छप चुके थे। इसी बीच लड़के पक्ष ने कन्या पक्ष के लोगो से शादी न करने की बात कह दी। पहले तो इसे मजाक समझा गया लेकिन जब यह कहा गया कि तुम हमारे रसूख के बराबर नही तुम से अच्छा परिवार और अच्छा दहेज देने वाले हमे मिल गये और यह कहकर शादी करने से मना कर दिया तो कन्या पक्ष के लोग अपने को ठगा सा महसूस करने लगे और शादी के लिए काफी मिन्नते शरू कर दी। परिजनों का कहना है कि जब लड़के पक्ष से शादी करने को काफी मिन्नते की तो लड़के पक्ष के लोगो ने कहा कि अगर दबाव बनाओगे तो शादी के बाद ही तलाक दे दूंगा। फिलहाल लड़की के परिजन परेशान है और अब एसपी के पास जाने की बात कह रहे है।