ज्ञान और विज्ञान में 20 अगस्त की घटनाएं

आज ही के दिन राजीव गाँधी का जन्म का जन्म हुआ था इसे  सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है ।


 

  • 1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
  • 1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
  • 1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
  • 1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
  • 1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया । प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
  • 1988- भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।
  • 1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
  • 1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
  • 2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
  • 2002 – फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
  • 2004 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
  • 2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
  • 2008- रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
  • 2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
  • 2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

जन्म-

  • 1986 – तानिया सचदेव – भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।
  • 1917 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
  • 1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद हैं।
  • 1944 – राजीव गाँधी – भारत के नौवें प्रधानमंत्री ।
  • 1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।

निधन-

  • 1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
  • 2014 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।