ज्ञान और विज्ञान में 15 अगस्त की घटनाएँ

1. 1947 – स्वतंत्रता दिवस       2. बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस       3.  द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस


  • 1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
  • 1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी। हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
  • 1947 – युगवाणी (पत्रिका) – देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका। यह आरंभ एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था जो कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
  • 1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
  • 1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
  • 1979 – फ़रीदाबाद – हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
  • 1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
  • 1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
  • 1907 – इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
  • 1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
  • 1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।

  • 1947 – स्वतंत्रता दिवस – भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
  • 1947- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 1947- रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।
  • 1975 – बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
  • 1989 – क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
  • 2000 – उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
  • 2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
  • 2004 – लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
  • 2007 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
  • 2008 – स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

जन्म-

  • 1872 – अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक।
  • 1915 – इस्मत चुग़ताई – भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार
  • 1918 – हंस कुमार तिवारी – प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।
  • 1912 – उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।
  • 1924 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
  • 1924- रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।
  • 1933 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
  • 1938 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
  • 1947 – राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
  • 1959 – डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक”- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री ।
  • 1975 – विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।

निधन-

  • 2004 – अमरसिंह चौधरी- भारतीय राजनीतिज्ञ (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात)।
  • 1886 – रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी – भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
  • 1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1942 – महादेव देसाई – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।