आज अंग दान दिवस है । मेडिकल साइन्स में विशेषज्ञ तैयार करने के लिए शोध हेतु मानव अंगों की महती आवश्यकता है ।
- 1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
- 1892 – अमेरिकी समाचार पत्र “एफ्रो-अमेरिकन” का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
- 1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
- 1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
- 1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
- 1977 – अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
- 1993 –
- वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
- थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
- 1994 – सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
- 1999 – लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
- 2000 – रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
- 2002 – इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया।
- 2004 –
- यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू।
- ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
- 2005 – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
- 2008 –
- विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
- भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
- प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
- 2010- मध्य रूस, साइबेरिया और पश्चिमी कनाडा के जंगलों में लगी भयंकर आग से प्रतिदिन 7 करोड़ टन जहरीला कार्बन मोनो ऑक्साइड के हो रहे उत्सर्जन से उत्तरी ध्रुव पर जहरीले गैसीए बादल इकट्ठा हो गए।
- 2015 – इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।
जन्म-
- 1863 – गंगाप्रसाद वर्मा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
- 1936- वैजयंती माला – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 1961 – सुनील शेट्टी – भारतीय अभिनेता, निर्माता।
- 1963 – श्रीदेवी, भारतीय अभिनेत्री।
- 1952 – योगिता बाली – हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
- 1887 – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
- 1848 – रमेश चन्द्र दत्त – अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।
निधन-
- 1936 – भीकाजी कामा – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।
- 1910 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स थीं।
- 1795 – अहिल्याबाई होल्कर – भारत की वीरांगनाओं में से एक।