सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, दयाशंकर ने समस्त स्कूल प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों व बसस्वामियों से कहा है कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार अपने वाहनों की फिटनेस मानक के अनुरूप कराकर ही वाहनों का संचालन करें। उन्होने कहा है कि यदि बिना फिटनेस एवं मानकविहीन स्कूलवाहन संचालित होते पाये जाते है तो उक्त वाहन को निरुद्ध करने के साथ स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसी के साथ विद्यालय की मान्यता समाप्त करने हेतु शासन/जिला प्रशासन को संस्तुति प्रेषित कर दी जायेगी।