ज्ञान और विज्ञान में 28 जुलाई

 


1. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

2. विश्व हेपेटाइटिस दिवस 


  • 1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया.
  • 1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये.
  • 1976 – रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत हो गई थी. भूकंप से राजधानी बीजिंग के उत्तर-पूर्व में स्थित शहर तांगशान तहस-नहस हो गया. ग्रेट तांगशान भूकंप जान गंवाने वालों की तादाद के हिसाब से 20वीं सदी का सबसे बड़ा भूंकप है.
  • 1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
  • 2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
  • 2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
  • 2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
  • 2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।

जन्म-

  • 1927 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ।
  • 1957 – अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
  • 1983 – सुविज्ञ शर्मा – भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी।

निधन-

  • 1972 -भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता  चारू मजूमदार ।
  • 2016 – महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।