भारतीय महिलादल इंग्लैण्ड को पराजित कर फ़ाइनल मे

राष्ट्रमण्डल-खेलप्रतियोगिता– २०२२ मे भारतीय महिला-क्रिकेट-दल का कीर्तिमान!

● आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

इस वर्ष आयोजित किये गये राष्ट्रमण्डलखेल-प्रतियोगिता के इतिहास मे पहली बार ‘महिलाक्रिकेट-खेल’ को सम्मिलित किया गया है, जिसमे भारतीय महिलाक्रिकेट-दल ने भी भाग लिया है और अपने प्रभावकारी प्रदर्शन से अपने प्रथम प्रयास मे क्रिकेट-प्रतियोगिता के फ़ाइनल मे प्रवेश कर, रजतपदक तो जीत ही लिया है; अब भारतीय महिला खिलाड़ियों की निगाहें ‘स्वर्णपदक’ पर स्थिर हो गयी हैं, जो उनसे केवल एक क़दम की दूरी पर है।

भारतीय क्रिकेटदल ने टी-२० मैच के सेमी फ़ाइनल मे ५ विकेटों पर १६४ रन बनाये थे, जबकि १६५ रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए, इंग्लैण्ड के दल ने २० ओवरों मे ६ विकेटों पर १६० रन ही बना सका था। इस प्रकार भारतीय महिला-क्रिकेटदल ने चार रनो से ऐतिहासिक जीत अर्जित कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि आज भारतीय महिला-क्रिकेटदल ने सेमी फ़ाइनल के एक रोमांचक मुक़ाबले मे इंग्लैण्ड को चार रनो से पराजित कर, प्रतियोगिता के फ़ाइनल मे अपना स्थान बना लिया है, जहाँ ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइण्डीज के सेमी फ़ाइनल-मुक़ाबले मे जीतनेवाले दल के साथ भारतीय महिलादल का सामना ७ अगस्त को होगा।

भारतीय महिला-क्रिकेटदल स्वर्णपदक अर्जित करते हुए, राष्ट्र का मानवर्द्धन करे, हम भारतीयों की मांगलिक कामना है।

● चित्रविवरण– भारतीय महिला-क्रिकेटदल विजयिनी- मुद्रा मे।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ६ अगस्त, २०२२ ईसवी।)