राज चौहान ( ब्यूरो प्रमुख हरदोई)-
दया नदी या ‘दइआ नदी’ उड़ीसा की एक नदी है। यह बालकाटी के पास सरदेईपुर से निकलती है। गोलाबाई से आगे इसमें मालगुनी नदी मिल जाती है। इसके बाद यह नदी खोर्द्धा और पुरी जिलों से बहती हुई चिल्का झील के उत्तरी-पूर्वी कोने में मिल जाती है। इसकी कुल लम्बाई ३७ किमी है। ऐतिहासिक स्थल धवलगिरि इस नदी के किनारे स्थित है, जो भुवनेश्वर से ८ किमी दक्षिण में है।