डॉ. राजेश पुरोहित कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित

भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार ,कवि अखिल भारतीय साहित्य परिषद भवानीमंडी के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को को कल्कि न्यूज एंड कल्कि फाउंडेशन नोएडा उत्तरप्रदेश द्वारा कल्कि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. पुरोहित ने बताया कि उन्हें साहित्य सृजन व शिक्षा जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए कल्कि गौरव सम्मान प्रदान किया गया।उन्हें यह सम्मान कल्कि न्यूज़ एंड फाउंडेशन के संस्थापक वरुण रस्तोगी ने प्रदान किया।देश मे विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिभाओं को सम्मानित कर कल्कि फाउंडेशन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है।

पुरोहित को इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर देश की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व रचनाकारों ने बधाइयां दी है।