कविराज तरुण सिंह ने की गृह मंत्री से मुलाकात

साहित्य संगम संस्थान की साझा कृति "मन की बात - योगी आदित्यनाथ" भेंट की

             भवानीमंडी :- साहित्य संगम संस्थान इंदौर मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय सचिव लखनऊ के युवा कवि कविराज तरुण सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में माननीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की । उनके साथ साहित्य संगम संस्थान के प्रचार सचिव व हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष साहित्य संगम संस्थान अरुण सिंह , संस्था के सदस्य राजेश प्रताप सिंह भी साथ थे ।
            मीडिया प्रभारी राजस्थान कवि राजेश पुरोहित को संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने बताया कि प्रचार सचिव ने जनवरी माह में गृहमंत्री जी के कर कमलों से विमोचित कृति”छंद कलश” की सफलता हेतु  गृहमंत्री जी का उन्होंने आभार व्यक्त किया।
             इस दौरान कविराज तरुण सिंह ने अपनी कविता व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी पर आधारित कृति”मन की बात” भी गृहमंत्री जी को भेंट की ।
             प्रचार सचिव अरुण सिंह ने बताया कि माननीय गृह मंत्री जी ने साहित्य संगम संस्थान के कार्यों की न केवल प्रशंसा की अपितु प्रोत्साहित भी किया।
             इस मुलाकात के लिए साहित्य संगम संस्थान की ओर से राष्ट्रीय सचिव कविराज तरुण सिंह ने माननीय गृह मंत्री जी व माननीय सांसद कौशल किशोर का आभार व्यक्त किया।
             साहित्य संगम संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कविराज तरुण सिंह को बधाईयां दी है।