क्या होता है अर्धतत्सम शब्द या प्राकृत? पढ़िए और समझिये

डॉ० शक्तिधरनाथ पाण्डेय :

शब्दों के बनावट के आधार पर मुख्यतः तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशज ये चार भेद हैं। किन्तु इन मुख्य भेदों के अतिरिक्त अर्धतत्सम भेद उन्हें कहा जाता है जो शब्दों के संस्कृत से हिन्दी शब्द बनने की यात्रा में बीच में बने शब्द हैं।

जैसे- वत्स-बच्छा-बच्चा।

अग्नि-अगिन-आग।

यहां बच्छा एवं अगिन, अर्धतत्सम शब्द हैं। वत्स एवं अग्नि तत्सम शब्द हैं । बच्चा तथा आग तद्भव शब्द हैं। ये अर्धतत्सम शब्द, प्राकृत या अपभ्रंश कहे जाते हैं।