सई नदी की करुण कथा : पौराणिक और ऐतिहासिक नदी मर रही है

प्रेमिका के विछोह में प्रेमी ने की खुदकशी

                  टड़ियावां-प्रेमिका से विछड़ने एवं उसकी शादी कहीं अन्यत्र हो जाने से आहत प्रेमी युवक ने नदी में डूबकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।
                   मिली जानकारी के अनुसार गाँव पचकोहरा थाना सुरसा निवासी श्याम मोहन 22 पुत्र श्यामविहारी जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।जिसका थाना सुरसा के गाँव नेवलिया मे अपनी मौसी के यहाँ गाँव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनो तरफ से प्रेम परवान चढ़ रहा था।युवक का अक्सर मौसी के घर आना जाना रहता था।किन्तु लड़की के परिजन इस प्रेम प्रसंग के विरुद्ध थे।गाँव का विरोध देख मौसी पक्ष के लोगों ने अपने घर आने से मना कर दिया था।उसके बाद वह दिल्ली चला गया।होली में अपने गाँव आया था।तब से गाँव जैराजपुर थाना टड़ियावां में अपने बहनोई के घर रह रहा था।प्रेमिका से मिलन न हो पाने के कारण परेशान रहता था।बुधवार की शाम उसने नशे की हालत में गाँव के पास से गुजरी गोमती नदी में डूबकर जान दे दी।ग्रामीणों ने दौड़कर उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।उक्त जानकारी देते हुए मृतक के बहनोई के पिता रामलखन ने बताया कि इससे पूर्व भी एक बार फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था।29 अप्रैल को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी।जिससे आहत होकर काफी परेशान था।फोन पर दोनों की बात अक्सर होती रहती थी।बताया कि नदी के किनारे कीटनाशक दवा भी पड़ी थी।घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
                   वहीं परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना अन्तिम संस्कार कर दिया।थानाध्यक्ष अशोक यादव ने घटना से अनभिज्ञता ब्यक्त करते हुए बताया कि घटना की कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं है।