मंदिरों व अन्य स्थानों पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए किया गया महामृत्युञ्जय जप

सिद्धान्त सिंह :

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राज्यसभा गीता शाक्य के निर्देशानुसार प्रदेश भर में कई मंदिरों व अन्य स्थानों पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जप का आयोजन किया गया।

कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शन एवं प्रसार केंद्र उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

पंजाब सरकार द्वारा कल प्रधानमंत्री का अपमान कर उनकी सुरक्षा से जो खिलवाड़ किया गया वह कांग्रेस सरकार की अत्यंत निकृष्ट मानसिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है यह एक गंभीर मामला है , कांग्रेस माननीय प्रधानमंत्री की विश्वस्तरीय लोकप्रियता से डर कर उनको किसी न किसी रूप में हानि पहुंचाने के लिये सदैव प्रयासरत रहती है। कांग्रेस व पंजाब सरकार द्वारा इस तुच्छ कार्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

आज इसी के निमित्त भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर महामृत्युंजय का जाप किया। स्वयं सांसद राज्यसभा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य ने अपने निवासस्थान बिधूना में सपरिवार महामृत्युंजय जाप कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।