योगी मन्त्रिमण्डल का विस्तार, बदायूं से महेश गुप्ता समेत कई मंत्रियों ने ली शपथ

अंकित सक्सेना बदायूँ-

यूपी। योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, बदायूं से महेश गुप्ता समेत कई मंत्रियों ने शपथ ली है। योगी सरकार (Yogi Adityanath Government) का पहला मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) बुधवार को लखनऊ (Lucknow) के राजभवन में शुरू हो गया है. सबसे पहले 6 मंत्रियों ने कैबिनेट पद की शपथ ली. इसके बाद 6 नेताओं ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली. सबसे अंत में 11 लोगों ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनियत की शपथ दिलाई. इस मंत्रिमंडल विस्तार में 23 नए चेहरे शामिल हुए।

अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरुप शुक्ला, विजय कश्यप, गिरज सिंह धर्मेश, लखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रविन्द्र जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.

महेंद्र सिंह और सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।