धान खरीद के संबन्ध में बैठक संपन्न

                जनपद में हो रही धान खरीद की समीक्षा बैठक आज प्रातः 09 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी 45 धान क्रय केन्द्र प्रभारियों  को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि सभी केन्द्र प्रभारी 02 दिन में अपने लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय करना सुनिश्चित करें।
               जिलाधिकारी ने कहा कि जिन धान क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा अपने लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय नही किया जायेगा उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु शासन को लिखा जायेगा। उन्होने सभी 08 एजेन्सियों के प्रबन्धकों को भी निर्देश दिये कि धान क्रय केन्द्रों का निरन्तर भ्रमण करें तथा सभी केन्द्रों पर लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र मौजूद रहे।