कौशाम्बी : प्रयागराज मंडल के जिला फतेहपुर थाना क्षेत्र सुल्तानपुर घोष के प्रेमनगर में पत्रकार के घर में घुस कर कुछ दबंग लोगो ने पत्रकार की पत्नी मीरा व नौकर के साथ मारपीट, छेड़खानी, गाली गलौज व बदसलूकी की गई जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जा चुकी है।
बुधवार सुबह लगभग दस बजे जब पत्रकार हेमराज मौर्य (अमर उजाला) घर से बाहर किसी कार्य से गये हुए थे तभी नामित दबंग असीर, कादिर, साविर, व अन्य तीन लोगों ने घर मे घुस कर नौकर धर्मेंद्र पुत्र छोट्टन से मारपीट करने लगे जब शोर सुनकर पत्नी मीरा बाहर आयी तो उससे भी गाली देते हुए मारपीट करने लगे जिससे दो लोगों को मामूली चोटें भी आई है और दबंगों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी जिसकी तहरीर थाना सुल्तानपुर घोष में दी जा चुकी है।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट