मोदी सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्या : कांग्रेस 

  • कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्षों ने किए प्रदर्शन व धरना
  • राष्ट्रपति को सम्बोधित दिया ज्ञापन ।

भाजपा द्वारा कर्नाटक में सरकार बनाने के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट के साथ गांधी प्रतिमा, तिकोनिया पार्क, पुलिस लाइन गेट के सामने प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया गया।एक कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने तो दूसरे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने की।

धरने के बाद राजीव सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी, अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष  डॉ राजीव सिंह लोध ने कहा कि मोदी  देश के लोकतंत्र को आरएसएस की विचारधारा में बदलना चाह रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं और उस पर बैठे लोगों का भाजपा द्वारा खुला दुरुपयोग किया जा रहा है, भाजपा और आरएसएस द्वारा देश तोड़ने का दुष्चक्र रचा जा रहा है। वर्तमान में देश के हालात बेहद चिंताजनक हैं। आम आदमी का जीवन बदतर होता जा रहा है जबकि पूंजीपतियों के अच्छे दिन चल रहे हैं।
शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ‘शोले’ ने कहा कि मोदी जी ने सत्ता पाने के लिए संवैधानिक पदों का दुरुपयोग किया भाजपा केवल सत्ता चाहती है। इसकी कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का अंतर है, जनता इसका जवाब ज़रूर देगी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मोदी जी ने युवाओं को धोखा दिया है। देश में बेरोजगारी चरम पर है। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण छोटे व्यापारी परेशान हैं। उनका धंधा चौपट है।कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष ओमेन्द्र वर्मा, रामबहोरन मिश्रा, चांद मिया, आफताब हैदर, प्रमोद सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, नवनीत मिश्रा, अमीर अहमद, सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह, शिव कुमार गुप्ता टीटू, अजय शुक्ला, विजय दीक्षित, रियाज़ अहमद,राजाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
वही कलेक्ट्रेट में आशीष सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कहा गया है कि कर्नाटक राज्य में भाजपा सरकार के इशारे पर राज्यपाल द्वारा गैर प्रजातांत्रिक ढंग से अल्पमत की भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया जाना गैर प्रजातांत्रिक है।गोवा मेघालय मणिपुर बिहार के बाद कर्नाटक में जिस तरीके से अल्पमत की सरकार को अलोकतांत्रिक ढंग से अवसर दिया गया उससे यह स्पष्ट है की भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल भाजपा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारों में काम कर रहे हैं।
इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव विक्रम पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,नेतम भारतीय,पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह चन्देल,साधू सिंह सोमवंशी,डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला, अजीत सिंह चन्देल,अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग चेयरमैन प्रेमप्रकाश वर्मा,हरदोई न पा प पूर्व प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी,सवायजपुर विधान सभा अध्यक्ष अनुपम दीक्षित,शशिबाला वर्मा,जिला सचिव अरविंद शुक्ला,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधा तिवारी,शहर अध्यक्ष सुनीता देवी,आशेष सिंह, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील ख़ाँ, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल ब्लॉक उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद, टड़ियावां ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राठौर,कछौना ब्लॉक अध्यक्ष श्याम प्रकाश त्रिपाठी कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव ,आकाश सिंह ,सुदामा प्रसाद,सत्य प्रकाश कन्नौजिया,बबलू,विपिन वर्मा,रामलखन,शहजादे,राममूर्ति,गयाप्रसाद,जुम्मन अली,अचल शुक्ला, सूर्य प्रताप यादव,रज्जन,मो. जमील आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।