टॉप, माउंट मचोई व केदारकंठा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का माउंट एवरेस्ट जीतने का लक्ष्य, मगर पैसा नहीं

कछौना। पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने जिला क्रीड़ा अधिकारी हरदोई को पत्र लिखकर माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। इसके पहले भी पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने डीएम, एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक, सांसद और जिले के मंत्रियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगा चुके हैं। परन्तु अभी तक केवल पर्वतारोही को आश्वासन ही हाथ लगा। 

एक तरफ सरकार खेलों को बढ़वा दे रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले होनहार खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण वह अपने सपनों को पूरा करने वंचित हो रहे हैं। पर्वतारोही अभिनीत मौर्य मार्च 2023 में दुनिया की सबसे ऊंची छोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके अपने सपने को पूरा कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। इस अभियान में लगभग दो महीने का समय लगेगा।पर्वतारोही अभिनीत एक कृषक परिवार से संबंधित होने के कारण अर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है।

पर्वतारोही अभिनीत मौर्य अब तक तीन चोटियों पर भारतीय तिरंगा फहरा चुके है। केदारकंठा चोटी उत्तराखण्ड ऊंचाई 12500 फीट (नवंबर 2022), टेबल टॉप चोटी जम्मू कश्मीर ऊंचाई 12500 फीट (जून 2022), माउंट मचोई द्रास की सबसे ऊंची चोटी ऊंचाई 17907 फीट फतह करने वाले अभिनीत मौर्य जिले के प्रथम पर्वतारोही व प्रदेश के सबसे कम उम्र के युवा पर्वतारोही है। सरकार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संघटनो से अभिनीत मौर्य ने मांग करते हुए कहा कि उनकी सहायता की जाये जिससे वह देश का झंडा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहरा सकें।