पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण कराया

               पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एवं सदर विधायक नितिन अग्रवाल अपने वैटगंज स्थिति आवास पर पहुँचे। इसके उपरान्त पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। शहर व क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण कराया। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए खराब ट्रांसफार्मर शीघ्र ही बदले जाएं।
           पूर्व सांसद जी एवं सदर विधायक से मिलने वैटगंज आवास पर भा0ज0पा0 के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री उ0प्र0 ब्रजबहादुर, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र सिंह रानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने मुलाकात की।
           इस मौके पर प्रमुख रूप से डी0सी0बी0 अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, नरेश गोयल, राकेश अग्रवाल, प्रमुख प्रेमसिंह, प्रमुख जे0पी0 गुप्ता, पन्ने सिंह, धनंजय मिश्रा, उदयराज सिंह, नाजिम खां, अम्भुज शुक्ला, टिंकू त्रिवेदी,रानू त्रिवेदी, हबीब लिट्टे, राजीव सिंह टेनी, शिशुपाल सिंह, रजनीश सिंह, अमित बाजपेई, प्रियम मिश्रा शोभित श्रीवास्तव, प्रदीप पाठक, विनय गुप्ता, सुनील गुप्ता, दीपक सिंह चौहान, मनोज कठेरिया, पू0 जि0पं0स0 इन्द्रपाल कुशवाहा, विनोद श्रीवास्तव, श्यामलाल फौजी, डेरानाथ, श्रीराम, पप्पू सहगल, अंकित अवस्थी आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।