कन्या भोज के साथ नवरात्र का समापन

             हरदोई- शारदीय नवरात्र के नौवें व आखिरी दिन भक्तों ने माता जी का पूजन कर कन्या भोज कराया और फिर मां की स्थापना हटा कर विसर्जन किया गया।
             नगर के श्रवण देवी मंदिर, राम जानकी मंदिर, शीतला माता मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने मां की प्रतिमा पर प्रसाद के रूप में चुनरी, नारियल, फल, फूल आदि चढ़ाया और फिर कन्याओं को यथासम्भव भोज कराया और दक्षिणा देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। घरों में भी कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्या भोज के बाद देवी जी की स्थापना हटाकर उन्हें विसर्जित किया गया। मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक खासकर महिलाओं ने मंदिरों में भजन, कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया।