१६ जनवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिन की बैठक नई दिल्ली में शुरू। देश के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श।
  • भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नौ राज्‍यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कहा।
  • खाद्य कीमतों में गिरावट के कारण थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति 22 महीने के न्‍यूनतम स्तर चार दशमलव नौ-पांच प्रतिशत पर।
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 प्रदान किए।
  • एफ आई एच हॉकी विश्‍वकप में भुवनेश्‍वर के कलिंग स्‍टेडियम में फ्रांस ने दक्षिण अफ्रीका को दो-एक से हराया। अर्जेंटीना और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी।
  • टी-ट्वेंटी महिला क्रिकेट विश्‍वकप अंडर-19 में दक्षिण अफ्रीका में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 122 रन से हराया।