२७ जून २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए कहासंविधान में नागरिकों के समान अधिकारों का प्रावधान है।
  • कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने बड़े पैमाने पर पदोन्नति को मंजूरी दी।
  • सरकारी मंत्रालयों में पदोन्‍नति गतिरोध के मुद्दों की समीक्षा जारी।
  • दुनिया से तेजी से उष्णकटिबंधीय जंगल खत्‍म हो रहे है।
  • एक अंतरराष्‍ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक वनों की कटाई को समाप्त करने का प्रण पूरा नहीं हो पायेगा।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह में 84 सेवारत और सेवानिवृत्त सशस्त्र कर्मियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए।
  • मौसम विभाग की देश के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा की चेतावनी।