
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से निपटने में परिवार की भूमिका पर जोर दिया।
- मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। वे 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
- नेपाल में आज दोपहर बाद पांच दशमलव नौ तीव्रता का भूकंप आया; उत्तराखंड, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
- फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू और भारत की दो वृत्तचित्र – ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ऑस्कर के लिए नामांकित।
- इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच को भारत ने 90 रन से जीतकर श्रंखला 3-0 से जीत ली।