
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका की सफल यात्रा के बाद दो दिन की यात्रा परमिस्र पहुंचे।
- श्री मोदी काहिरा में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली के साथ गोलमेज बैठक करेंगे।
- श्री मोदी ने वॉशिंगटन डी.सी. में रॉनल्ड रीगन सेंटर में भारतीय समुदाय के साथ चर्चा में कहा कि अमरीका बेंगलुरू और अहमदाबाद में और भारत सिएटल में अपने वाणिज्य दूतावास खोलेगा।
- गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा के लिए नई दिल्लीमें सर्वदलीय बैठक की। राज्य में एकजुट होकर शांति बहाल करने का आश्वासन दिया।
- उपभोक्ता मामले, खाद्यऔर सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि उपनिषदों और वेदों के प्राचीनभारतीय आध्यात्मिक उपदेशों में व्यापकसमावेशी और सौहार्दपूर्ण विश्व व्यवस्था का उल्लेख है।
- श्री चौबे आज बैंगलुरु में आयोजित वाई-20 विचार-विमर्श के तहत प्रतिनिधियोंके साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में सदा ही सौहार्द और शांति, मानवता के कल्याण और परम सुख प्राप्त करने की बात कही गई है।
- तेजीसे फैलने वाले ओमीक्रोन वैरियंट से बचाव के लिए देश में विकसित पहले कोविड बूस्टर की शुरूआत।
- मणिपुर में सुरक्षा बलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 2 इम्फाल-दीमापुर सडक पर आवागमन बहाल कर दिया है।
- रूस का निजी सैन्य गुट पर सैन्य विद्रोह का आरोप, राष्ट्रपतिपुतिन ने इसे विश्वासघात बताते हुए कुचलने का संकल्प लिया।
- बर्लिन मेंविशेष विश्व ओलिम्पिक्स में 33 स्वर्ण पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 96 हुई।