३ मार्च २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई है। उन्होंने देशभर में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विशेष रणनीति बनाने पर जोर दिया।
  • क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और समृद्धि की प्रतिबद्धता दोहराई।
  • नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने नेफ्यू रियो को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना।
  • सरकार ने आश्वस्त किया – प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की फसल पर गर्मी का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ा है।
  • महिला प्रीमियर लीग पहली बार कल से नवी मुंबई में शुरू होगी।