
- संसद का बजट सत्र कल से शुरू होगा। सरकार ने सत्र के दौरान सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। अध्यक्ष ने रूस- यूक्रेन जैसे संघर्षों से बचने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों पर बल दिया।
- त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त।
- पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु और डेढ सौ से अधिक लोग घायल।
- कृतज्ञ राष्ट्र ने महात्मा गांधी को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
- खेलो इंडिया युवा खेल आज से मध्य प्रदेश में शुरू।