आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की अगली भाषिक कर्मशाला बलिया मे २७ सितम्बर को


•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
व्याकरणवेत्ता और भाषाविज्ञानी आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की अगली भाषिक कर्मशाला श्री मुरलीमनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के हिन्दी-विभाग की ओर से राजभाषा-पखवाड़े के अवसर आयोजित की जायेगी। हिन्दी-विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक और संयोजक प्रो० जैनेद्रकुमार पाण्डेय के अनुसार, एकदिवसीय भाषिक कर्मशाला का आयोजन आगामी २७ सितम्बर को अपराह्ण १२.३० बजे से महाविद्यालय-सभागार मे किया जायेगा।

इस अवसर पर ‘हमारे दैनिक जीवन मे हिन्दी-भाषा की उपयोगिता और महत्ता’-विषयक कर्मशाला मे देश के व्याकरणवेत्ता और भाषाविज्ञानी, प्रयागराज से पधारे आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय अध्यापक-अध्यापिकाओँ और छात्र-छात्राओँ का मार्गदर्शक के रूप मे शुद्धाशुद्ध शब्दोँ और व्याकरण के समस्त पक्षोँ का व्यावहारिक ज्ञान करायेँगे, साथ ही उनके प्रश्नो-प्रतिप्रश्नो के उत्तर-प्रत्युत्तर देते हुए, उनकी जिज्ञासा का भी शमन करेँगे।