उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाईल कार्यक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी समस्या कहा है । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् से अमेरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार और बैलेस्टिक मिसाईल कार्यक्रम को एक बड़ी समस्या बताते हुए इसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है।
|
|
वाइट हाऊस में कई देशों के राजदूतों से चर्चा के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उत्तर कोरिया की वर्तमान स्थिति को स्वीकार नहीं किया जा सकता। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उत्तर कोरिया के परमाणु और बैलेस्टिक मिसाईल कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए वास्तविक खतरा है और अब समय आ गया है कि उत्तर कोरिया की समस्या का समाधान निकाला जाना चाहिए।
|