मसीहुनन्निसा डिग्री कॉलेज खजोहना में जनसभा का हुआ आयोजन

शिक्षा का सत्यानाश कर रहे कागजी काॅलेज में राजभर बोले सरकारी स्कूलों में शिक्षा का बुरा हाल है

कछौना (हरदोई): सोमवार को कछौना के मसीहुनन्निसा डिग्री कॉलेज खजोहना में भागीदारी आंदोलन मंच की तरफ से एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सरकारी शिक्षा, शराबबंदी, जातियों की जनसंख्या के आधार पर भागीदारी आदि मुद्दों पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का बुरा हाल है, पूर्व में सरकारी स्कूल से शिक्षक, सरकारी सेवाओं, जिला अधिकारी, डॉक्टर बनते थे लेकिन वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों में पाँच हजार माह कमाने वाला भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। सरकारी स्कूलों में संविदा व आउट सोर्सिंग द्वारा अध्यापकों की भर्ती की जाए। विचारणीय यह रहा कि यह सब उन्होंने उस स्थान पर कहा जहाँ शिक्षा का बलात्कार किया जा रहा है ।

सरकार जानबूझकर गरीब व्यक्ति को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर रही हैं। बड़ी दुर्भाग्य की बात है, आजादी के 72 वर्ष बाद भी गरीब व्यक्ति राशनकार्ड सुविधा से वंचित हैं। वह प्रधानों, कोटेदारों, सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। जब भाजपा सरकार राज्य व केंद्र में है। तब उत्तर प्रदेश में शराबबंदी क्यों नहीं। भाजपा सरकार राम मंदिर के नाम पर देश को गुमराह कर रही है। जब मामला सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है, तब रैली का आखिर क्या प्रयोजन है। मुसलमानों को हमेशा राजनैतिक पार्टियों ने ठगा है। हम जब आम लोगों की समस्याओं की जमीनी हकीकत से रूबरू कराता हूं। तब सरकार के नुमाइंदे उसे बगावत कहते हैं। विद्यालय की छात्राओं ने मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चन्द्र प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव सुनील कुमार अर्कवंशी, सोहन लाल प्रजापति, प्रबन्धक तुलसीराम कनौजिया, प्रेम प्रकाश प्रजापति, श्रीराम प्रधान हिया, अशोक दीक्षित, पच्चा लाल पूर्व अध्यापक, पूर्व प्रधान अकरम आदि ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रबंधक डॉक्टर अच्छे मियां, प्रधानाचार्य प्रत्यूष वर्मा, मुजीब भाई, अरुण कुमार प्रजापति सहित दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, गणमान्य नागरिक, पुरुष, महिलाएं मौजूद थे।