धान क्रय 01 नवम्बर से प्रारम्भ

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने समस्त किसानों को सूचित किया है कि जनपद में धान की खरीद शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार 01 नवम्बर से प्रारम्भ होगी। धान कामन का समर्थन मूल्य रू0 1550 प्रति कुन्तल एवं धान ग्रेड ए का रू0 1590 प्रति कु0 निर्धारित है। जनपद का क्रय लक्ष्य 118616 मी0टन निर्धारित है। ओसाई, छनाई एवं सफाई के मद में रू0 15 प्रति कु0 अतिरिक्त किसानों को आर0टी0जी0एस0 द्वारा भुगतान किया जायेगा।
उन्होने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 51 धान क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गये है। एजेन्सीवार धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा के 05, पीसीएफ के 16, उ0प्र0 राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के 15, कर्मचारी कल्याण निगम के 02, यूपीएग्रो के 02, नैफेड के 03 तथा भारतीय खाद्य निगम के 03 खोले गये है। यदि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की कोई असुविधा हो तो विभागीय टोल फ्री नम्बर 1800180150 पर सम्पर्क कर सकते है। किसानों की शिकायत निवारण के लिये जनपद स्तर पर कण्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। कन्ट्रोल रूम का नम्बर 8400334138 है। धान खरीद में बिचैलियों की भूमिका समाप्त करने के लिये यह व्यवस्था की गयी है कि किसान अपना पंजीकरण खाद्य विभाग की बेबसाइट बिेण्नचण्दपबण्पद पर अवश्य करा लें। बिना पंजीकरण के किसान अपना धान नही बेच पायेगें। उन्होने किसानों से कहा है कि अपना धान सुखाकर मानक अनुरूप लायें। किसानों की सुुख सुविधा के मद मे क्रय केन्द्रों पर लोटा, बाल्टी, गिलास, तख्त, शामियाना आदि की व्यवस्था मण्डी समिति के द्वारा की जायेगी।