कछौना (हरदोई): कछौना रेंज वन विभाग में वन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लोंन्हारा कृष्णकांत सिंह ने कटियामऊ पंचवटी वाटिका में पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है, पौधों के बिना जीवन में कल्पना नही की जा सकती। इसमे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन मिलती है इसलिये हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरा को हरा भरा बनाना होगा। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आर बी सिंह ने कहा कि पेड़ों से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है। मौजूद आम जनमानस को संकल्प दिलाया कि अपने जीवन में पेड़ अवश्य लगाएं और लोगों से आह्वान किया कि दस पेड़ अवश्य लगाएं। इस अवसर पर अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ता सत्यम मिश्रा ने कहा कि जो चीज हमारे जीवन को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है उसके लिए हमें वन महोत्सव जैसा कार्यक्रम करना पड़ रहा है।
कार्यक्रम का संचालन वन दरोगा बिमलेश मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी गुरु प्रसाद, मनीष कन्नौजिया, मनमोहन सिंह, सुशील कन्नौजिया, मोहन लाल, ग्राम प्रधान बर्राघूमन देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर लाल, प्रधानाचार्य राम शंकर सिंह शुक्ला, अचल अग्रवाल, नवीन पटेल, हर्ष गुप्ता, अमर गुप्ता आदि मौजूद रहे।