भवानीमंडी:- छंदशाला साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा साप्ताहिक छंदोत्सव ऑनलाइन वीडिओ-आडियो-लिखित काव्य सम्मेलन दस फरवरी से सोलह फरवरी तक आयोजित किया गया । अंतिम के दो दिन पुलवामा कायराना हमले के उपरांत राष्ट्रीय शोक के कारण कार्यक्रम रोक १८-१९ फरवरी को समापन समारोह किया गया । जिसका सम्मान समारोह 22-23 फरवरी को आयोजित किया। इलेक्टॉनिक हिन्दी साहित्य में एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित करने वाले छंदकारों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आई पी एस अधिकारी प्रशान्त करण जी रहे। चयनित रचनाकारों को कुमुद श्रीवास्तव वर्मा गद्य गोविन्दे लखनऊ के कर कमलों से छन्दराज,छंद सम्राज्ञी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन देश की ख्यातिनाम कवयित्री सरिता श्रीवास्तव इलाहाबाद ने किया।
सम्मान समारोह में अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, छंदेष्टि के संपादक चंद्रपाल सिंह रायबरेली, समीक्षक- अधीक्षक-परीक्षक छंदशाला आ०बिजेंद्र सिंह सरल मैनपुरी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कवि राजेश पुरोहित, कार्यक्रम संयोजक नवीन कुमार भट्ट, हिमाचल प्रदेश के युवा कवि राजीव डोगरा सहित संस्थान के सभी रचनाकार उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में छन्दराज व छंद साम्राज्ञी सम्मान से सम्मानित होने वाले रचनाकारों में प्रमुख हैं चन्द्रपाल सिंह चन्द्र, प्रेमसिंह प्रेम आगरा, राजेश कुमार शर्मा पुरोहित भवानीमंडी, नवीन कुमार भट्ट म०प्र०, रिखब चन्द रांका कल्पेश जयपुर, अनिता मंदिलवार सपना छत्तीसगढ़, शिवेन्द्र सिंह चौहान, सुनील कुमार अवधिया मुक्तानिल म०प्र० संतोष कुमार प्रजापति माधव कबरई, शिवकुमार लिल्हारे अमन बालाघाट, वीणा चौधरी, शर्मा दीप्ति, अनिता शाह नेपाल, कृष्णकांत सिंह गया, कुमुद श्रीवास्तव, राजवीर सिंह मन्त्र झारखंड, गीता गुप्ता मन, डॉ. मीना भट्ट अध्यक्षा लोकायुक्त जबलपुर पूर्व जिला न्यायाधीश, राजीव डोगरा, इन्दु शर्मा शचि असम, स्निग्धा रुद्रा धनबाद, बृजपाल सिंह रोहतक, राजेश कुमार तिवारी रामू सतना, एस के कपूर बरेली, अर्चना तिवारी कानपुर, सौ० सुमित्रा राजकुमार मूंधड़ा, लता खरे छत्तीसगढ, पूनम झा ।