साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” काव्य किरण सम्मान से विभूषित

भवानीमंडी:- नगर के कवि, साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” को उद्दीप्त प्रकाशन लखीमपुर खीरी से प्रकाशित साझा काव्य संकलन के अंतर्गत अमूल्य सृजनात्मक सहयोग हेतु *काव्य किरण* सम्मान से विभूषित किया गया।

पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान प्रकाशक अनुभूति गुप्ता व संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने प्रदान किया।
पुरोहित कृत सुबोध साहित्य में आशीर्वाद ,अभिलाषा व राष्ट्रीय स्तर का काव्य संकलन काव्यधारा सहित कई रचनाएँ दर्जनों साझा काव्य संकलनों में प्रकाशित हो चुकी है। उनकी रचनाएँ राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों व पत्रिकाओं के साथ ही वेब मैगजीन ई पत्रिकाओं पोर्टल व न्यू मीडिया, सोशल मीडिया में निरंतर पढ़ने को मिलती है।
उनको इस उपलब्धि पर रचनाकारों से बधाइयाँ मिल रही है।