साहित्य संगम संस्थान नारी सुवास मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

दिल्ली:– साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के साहित्य संगम संस्थान नारी सुवास मंच द्वारा रविवार को आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

काव्य गोष्ठी की संयोजिका उमा मिश्रा प्रीति ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन काव्य गोष्ठी प्रातः 11 से शाम 5 बजे तक चली। जिसके मुख्य अतिथि देश के सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे,विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उद्घोषक विनोद वर्मा दुर्गेश रहे।

काव्य गोष्ठी में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, छाया सक्सेना प्रभु नारी मंच अधीक्षिका, डॉ. कुमुद श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका नारी मंच की गरिमामय उपस्थिति रही।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ माँ वीणापाणि के पूजन व दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र जी ने किया। कवयित्री अर्चना वर्मा जी ने सुमधुर स्वरों म सरस्वती माँ कीे वन्दना प्रस्तुत की। स्वागत गीत कवयित्री गीता गुप्ता मन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

संयोजिका उमा मिश्रा ने बताया कि इस काव्य गोष्ठी में मकर सक्रांति पर आधारित उत्कृष्ट रचनाओं की देश के विभिन्न प्रान्तों की कवयित्रियों द्वारा प्रस्तुति की गई।

काव्य पाठ करने वालों में शालिनी शर्मा,डॉ. राजेश पुरोहित भवानीमंडी राजस्थान,विनोद वर्मा दुर्गेश डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे,राजवीर सिंह मन्त्र, छाया सक्सेना प्रभु ,वन्दना नामदेव, सीताराम राय, अंजू पी केशव अन्ना ,उमा मिश्रा प्रीति ,प्रेमलता उपाध्याय, गीतांजलि वाष्णेय, निशि चौहान, ऐश्वर्या सिन्हा, कलावती करवा, जय श्रीकांत सिंगरौली ,लता खरे ,आभा चौहान, अर्चना तिवारी ,सुनीता रानी राठौर ,वर्तिका अग्रवाल शिवानी शुक्ला ,रंजना बिनानी, रेखा मैत्री, कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी ,डॉ. भावना दीक्षित, तृप्ति त्रिवेदी ,कीर्ति दुबे ,रीतू गुलाटी ऋतंभरा ,शिवानी शुक्ला डॉ. अर्चना वर्मा,गीता गुप्ता मन ,सन्ध्या सेठ ,मंजूषा किंजवाडेकर ,डॉ. अर्चना तिवारी स्मृति ,सुधा श्रीवास्तव ,नम्रता पटेल ,सुमन राठौर ,सुखमिला अग्रवाल ,कृपाशंकर सिंह सहित रचनाकारों ने मकर संक्रांति विषय पर अपनी काव्यमयी प्रस्तुतियां प्रदान की।