“वाह-वाह क्या बात है” मंच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कवि- कवयित्रियों को किया सम्मानित

गंजबासौदा – “वाह वाह क्या बात है” अखिल भारतीय कवि मंच के तत्वावधान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरण अभियान अंतर्गत आयोजित काव्य सृजन आयोजन में देशभर के 45 कवि- कवयित्रियों को पर्यावरण विषय पर उत्कृष्ट कविता लेखन कर लोगों को जागरूक करते हुए अपने राष्ट्र धर्म और कवि धर्म के निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

“वाह वाह क्या बात है” अखिल भारतीय कवि मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि संजय श्रीवास्तव “प्रज्ञा” ने बताया कि यह मंच 28 सितंबर 2021 से स्थापित होकर नि:स्वार्थ साहित्य सेवा के लिए समर्पित होकर निरंतर कार्य कर रहा है। सृजनशील रचनाकारोंं को उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर उन्हें साहित्य के क्षेत्र में स्थापित करने का कार्य यह मंच अनवरत रूप से कर रहा है। देशभर के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 4145 कवि एवं कवयित्रियां इस मंच से जुड़कर साहित्य जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं । मंच की संयोजक सुश्री मधु सिंह “महक ” के संयोजन में विगत वर्ष लगातार 12 घण्टे ऑनलाइन कवि सममेलन में 108 कवि कवयित्रियों का काव्यपाठ कराकर रिकार्ड कायम किया गया है। मंच के सचिव श्री आनन्द श्रीवास्तव “प्रांजल” द्वारा विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं साहित्यिक आयोजन संचालित किए जाते रहे है। मंच द्वारा समय समय पर सीखने सिखाने हेतु विभिन्न छंद विधानों की जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं साथ ही विभिन्न प्रकार के साहित्यिक आयोजनों एवं ऑडियो, वीडियो, यू ट्यूब चैनल के माध्यम से कवि सम्मेलन संचालित कर रचनाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान पत्र प्रदान कर उनकी साहित्यिक प्रतिभाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य यह मंच नि:स्वार्थ रूप से कर रहा है।

इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर देशभर के रचनाकारों को उनके उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित रचनाकारों में कवि श्री डॉ. राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित” – भवानी मण्डी (राजस्थान), श्री राम प्रकाश शुक्ल “प्रकाश”- लखनऊ (उत्तरप्रदेश), श्री शिव सन्याल – ज्वाली कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), श्री आकाश शर्मा – आगरा (उत्तरप्रदेश), सुश्री वन्दना खरे “मुक्त”- चचाई अनूपपुर (मध्यप्रदेश), सुश्री चंद्रिका व्यास – खारधर नवी मुम्बई (महाराष्ट्र), सुश्री डॉ. संध्या शुक्ल “मृदुल” -मण्डला (मध्यप्रदेश), सुश्री संगीता चमोली – देहरादून (उत्तराखण्ड), सुश्री स्वर्णलता सोन -(दिल्ली), सुश्री श्वेता वार्ष्णेय – आगरा (उत्तरप्रदेश), सुश्री सुधा चतुर्वेदी “मधुर” – मुम्बई (महाराष्ट्र), सुश्री चंचल जैन – मुम्बई (महाराष्ट्र), सुश्री मनोरमा शर्मा “मनु” – हैदराबाद (तेलंगाना), श्री सुरेश सचान पटेल – पुखरायां कानपुर देहात (उत्तरप्रदेश), सुश्री वेदवती “वेदी”- रांची (झारखण्ड), सुश्री डॉ. प्रोमिला वर्मा -: सिरसा (हरियाणा), श्री हंसराज “हंस” – टोंक (राजस्थान), श्री सुनील कुमार – बहराइच (उत्तरप्रदेश), सुश्री सुनीता तिवारी “गृहणी” – प्रतापगढ़ (राजस्थान), सुश्री देवेश्वरी खंडूरी – देहरादून (उत्तराखण्ड), सुश्री मानसी मित्तल – बुलन्द शहर (उत्तरप्रदेश), श्री फूलचन्द्र विश्वकर्मा – हलवारा (पंजाब), एडवोकेट श्री नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी – प्रयागराज (उत्तरप्रदेश), श्री रमेश चन्द्र बोहरा – जोधपुर (राजस्थान), सुश्री लता पुरोहित – अहमदाबाद ( गुजरात), श्री माता प्रसाद दुबे- लखनऊ (उत्तरप्रदेश), श्री अनिल राही – ग्वालियर (मध्यप्रदेश), श्री सोहन बलूनी – कण्व नगरी कोटद्वार (उत्तराखण्ड), सुश्री सुमन तिवारी – देहरादून (उत्तराखण्ड ), श्री प्रबोध मिश्र “हितैषी”- बड़वानी (मध्यप्रदेश), श्री तुलसीराम राजस्थानी – नावां सिटी नागौर (राजस्थान), श्री अरूण ठाकर “जिन्दगी” – जयपुर (राजस्थान), सुश्री ज्योति सिंह – जमशेदपुर (झारखण्ड) , सुश्री गंगा रानी चतुर्वेदी – मथुरा (उत्तरप्रदेश), सुश्री अंजलि देवांगन – खरोरा, रायपुर (छत्तीसगढ़), श्री बेलीराम कनस्वाल – घनसाली, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड), श्री रतन सिंह सोलंकी – हरदा (मध्यप्रदेश), सुश्री आराधना शुक्ला – बड़ी देवकाली, अयोध्या (उत्तरप्रदेश), सुश्री डॉ. सुषमा सौम्या – लखनऊ (उत्तरप्रदेश), सुश्री डॉ. वन्दना खंडूडी – देहरादून (उत्तराखण्ड), सुश्री सुशील शर्मा – भरतपुर (राजस्थान), सुश्री गायत्री दीक्षित – आगरा (उत्तरप्रदेश), श्री श्याम मोहन नामदेव – पृथ्वीपुर, निवाड़ी (मध्यप्रदेश), श्री महेन्द्र सिंह कटारिया – सीकर (राजस्थान), श्री अजय नायर – कोच्चि (केरला) आदि कवि कवयित्रियों ने पर्यावरण जागरुकता पर आधारित एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मंच के संस्थापक/ अध्यक्ष कवि श्री संजय श्रीवास्तव “प्रज्ञा”- गंजबासौदा (मध्यप्रदेश), सचिव कवि श्री आनन्द श्रीवास्तव “प्रांजल” – खनियांधाना (मध्यप्रदेश) एवं संयोजक कवयित्री सुश्री मधु सिंह “महक” – भीलवाड़ा (राजस्थान) ने समस्त काव्य मनीषी रचनाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ द्वारा प्रकाशित मंच के संस्थापक/ अध्यक्ष कवि श्री संजय श्रीवास्तव “प्रज्ञा” के काव्य संग्रह “प्रज्ञा दीप” के प्रकाशन पर समस्त रचनाकारों एवं मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।