भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। गोवा और मणिपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। यहां त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। आम आदमी पार्टी गोवा में खाता नहीं खोल पाई। गोवा में कांग्रेस ने चालीस सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी 13 और एम जी पी तीन सीटों पर विजयी रही है। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर कांग्रेस उम्मीदवार दयानंद सोप्टे से चुनाव हार गये हैं। उन्होंने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को इस्तीफा सौंप दिया है। गोवा और मणिपुर में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
वहीं मणिपुर में कांग्रेस ने 28 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं। मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह चुनाव जीत गये हैं।