राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश सरकार के पेसा-PESA अधिनियम की नियमावली का विमोचन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मध्यप्रदेश के शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय आदिवासी गौरव दिवस समारोह में मध्यप्रदेश सरकार के पेसा-PESA अधिनियम की नियमावली का विमोचन किया। इससे राजस्व कार्यों का बंदोबस्त, जल संसाधनों का प्रबंधन, जनजातीय लोगों को वनों से होने वाली उपज से अधिक लाभ प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों मे आसानी होगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि इन नियमों से जनजातीय लोगों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ पेसा नियमों को लागू किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मध्यप्रदेश के दो दिन की यात्रा पर हैं।