हरदोई- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव ने कहाकि कांग्रेस व अन्य दलों के साथ मिलकर प्रदेश में पार्टी गठबंधन करके भाजपा का विकल्प तैयार करेगी।
पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी प्रगतिशील पार्टी लोहिया के लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव ने कहाकि प्रदेश में सपा और बसपा का जो गठबंधन हुआ है वह अवसर वादी गठबंधन है।और अवसर वादी गठबंधन के विरोध में कांग्रेस से मिलकर सामाजिक गठबंधन बनाएगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया गठबंधन करेगी।पार्टी के लखनऊ मंडल प्रभारी राम सिंह यादव ने कहाकि सपा बसपा का गठबंधन नहीं ठगबंधन है यह दोनों का गठबंधन रुपया लेकर टिकट बाँट रहा।
कहा आज मौजूदा समय मे सभी वर्ग परेशान है तो महिलाओं का उत्पीड़न भी बढ़ रहा है।कहाकि इन सब समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रसपा व कांग्रेस और अन्य दलों का गठबंधन भाजपा के विकल्प के रूप में काम करेगा।गठबंधन में कितनी सीटें किसको मिलेगी इसको लेकर सवाल पर कहाकि यह पार्टी हाईकमान तय करके सभी को अवगत कराएगा।इस दौरान राजेश यादव आदि मौजूद रहे।