डॉ. राजेश पुरोहित दिव्य ब्राह्मण एकता समिति के भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

भवानीमंडी:- देश के ख्यातिनाम कवि एवं समाजसेवी डॉ.राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित” को दिव्य ब्राह्मण एकता समिति ब्लॉक भवानीमंडी का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

डॉ. पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रभारी श्रीमती विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय जी राष्ट्रीय चयन समिति अध्यक्ष शरद द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान महिला प्रकोष्ठ कवयित्री पुनीता भारद्वाज प्रदेश महासचिव एवम सह प्रभारी श्रीमती दयावंती गौतम की सहमति से जिला अध्यक्ष झालावाड़ दिनेश कुमार शर्मा द्वारा उन्हें मनोनीत किया है। पुरोहित ने बताया कि उन्हें सोमवार को ऑनलाइन मनोनयन पत्र दिव्य ब्राह्मण एकता समिति झालावाड़ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने प्रेषित किया।

पुरोहित ने बताया कि वे सर्व ब्राह्मणों की एकता हेतु सदैव से प्रयासरत है। इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे। तथा समिति को मजबूती प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पंडित विजयलक्ष्मी उपाध्याय सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवम जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। पुरोहित को विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाइयाँ प्रेषित की है।