डॉ॰ राजेश पुरोहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं से हुए सम्मानित

● हरिवंशराय बच्चन सम्मान-2020, साहित्य गौरव पुरस्कार, साहित्य शिल्पी सम्मान, काव्य श्री सहित अनेक सम्मानों से हुए विभूषित ।

भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध कवि डॉ. राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित” को राष्ट्रीय आँचलिक साहित्य संस्था झज्जर हरियाणा द्वारा हरिवंशराय बच्चन सम्मान-2020 से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति हेतु ये सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष नवलपाल प्रभाकर, सचिव रूपेश कुमार के कर कमलों से ऑनलाइन प्रदान किया। सम्मान समारोह का संचालन निक्की शर्मा मुम्बई ऋचा मिश्रा ने किया।

मेरी कलम मेरी पूजा कीर्तिमान साहित्य संस्था द्वारा पुरोहित को साहित्य गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय सहभागिता व हिन्दी साहित्य को निरन्तर समृद्ध करने हेतु दिया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शर्मा इंडिया, संस्थापक राष्ट्रीय कवि महेश राठौड़ सोनू ने प्रदान किया।

अग्रसर हिन्दी साहित्य कोटपुतली राजस्थान द्वारा पुरोहित को साहित्य शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया गया। पुरोहित ने बताया कि उन्हें काव्य गोष्ठी में सार्थक सृजन व मधुर वाणी में श्रेष्ठ काव्य पाठ करने हेतु प्रदान किया गया।

उन्हें इन उपलब्धियों हेतु साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली,मेरी कलम मेरी पूजा कीर्तिमान साहित्य सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व रचनाकारों से बधाइयाँ मिल रही है।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी ने काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। मातृदिवस पर आयोजित प्रथम ऑनलाइन कवि सम्मेलन में पुरोहित को श्रेष्ठ काव्यपाठ करने हेतु ये सम्मान प्रदान किया गया।

पुरोहित ने बताया कि ऑनलाइन सम्मान समारोह में पुरोहित को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा व मुख्य अतिथि प्रमोद जैन पिन्टू जी के कर कमलों से काव्य श्री सम्मान प्रदान किया।