डॉ. राजेश पुरोहित साहित्य संगम संस्थान द्वारा सम्मानित

भक्त शिरोमणि, संगम रत्न उपाधि,श्रेष्ठ संस्कार सम्मान से हुए सम्मानित

भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध कवि एवम साहित्यकार भवानीमंडी निवासी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित,को साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया।

नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्थान के गीतशाला मंच द्वारा उन्हें भक्त शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।ये सम्मान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र सह अध्यक्ष कुमार रोहित राज अधीक्षिका सरोज सिंह राजपूत ठाकुर के कर कमलों से प्राप्त हुआ।

नवरात्रि पर संस्थान के व्हाट्सएप्प मंच पर सक्रिय रहकर उत्कृष्ट रचना का सृजन करने हेतु संगम रत्न उपाधि से विभूषित किया गया।यह समनं छाया सक्सेना व डॉ. कुमुद श्रीवास्तव ने प्रदान किया।

संस्थान के संगम सुवास नारी मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मान समारोह में नव वर्ष (चेत्र नवरात्रि) पर आयोजित कार्यक्रम में श्रेष्ठ संस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया। यह समनं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र सांस्कृतिक प्रभारी उमा मिश्रा प्रीति व्यवस्थापिका नारी मंच डॉ. कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी प्रमाणन अधिकारी वन्दना नामदेव ने प्रदान किया।

डॉ. राजेश पुरोहित एवं निक्की शर्मासाहित्य व समाज सेवा हेतु विभिन्न सम्मानों से सम्मानित

भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध कवि एवम साहित्यकार अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी व मुम्बई की सुप्रसिद्ध लेखिका कवयित्री निक्की शर्मा को यूथ वर्ल्ड एण्ड सोशल मंच बीकानेर राजस्थान (युवाओं की आवाज़) समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु एवम शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु ऑनलाइन सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

उन्हें यह सम्मान यूथ वर्ल्ड के राष्ट्र प्रमुख भेरू सिंह राजपुरोहित तथा निदेशक मधु माया सिंह के कर कमलों से प्रदान किया गया । राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर दोनों रचनाकारों को देश के विभिन्न संस्थाओं के रचनाकारों द्वारा बधाइयाँ मिल रही है।