रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कंबोडिया के सिएम रीप में भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। भारत-आसियान संबंधों की तीसवीं वर्षगांठ मनाने के लिए आज यह बैठक आयोजित की गई। यह वर्ष आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि भारत की आसियान के साथ ऐतिहासिक, मजबूत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन जैसे बहुपक्षीय मंचों को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी क्षमताओं और अनुभवों को साझा करते हुए आसियान के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Related Articles
भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार
June 1, 2018
0
हमारा देश ‘हमारे देश के भीतर’ कहाँ खड़ा है?
September 25, 2020
0
लाल किले पर उसे टांग दो जिसे देश से प्यार नहीं
September 16, 2018
0