येदुरप्पा का इस्तीफा कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत, कांग्रेसियों ने जताई खुशी, दागे गोले, खिलाई मिठाई

               कर्नाटक में येदुरप्पा के द्वारा इस्तीफा देने व बहुमत सिद्ध करने के फैसले पर कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है।इसी को लेकर आशीष सिंह व डॉक्टर राजीव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार करते हुए एक दुसरे को मिठाई खिलाई व पटाखे दागे और कहाकि भाजपा के मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने शक्ति परीक्षन से पहले हार मान ली और इस्तीफा दे दिया जिससे वहां लोकतंत्र की जीत हुई है।
                 राजीव सिंह लोध के नेतृत्व में नुमाईश चौराहे पर पदाधिकारियों  ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।राजीव सिंह ने कहाकि सही मायने में लोकतंत्र की जीत कर्नाटक की जनता की जीत है यह लड़ाई झूठी तानाशाही और संवैधानिक पदों के दुरपयोग खिलाफ थी।कहाकि मोदी और अमित शाह का ड्रामा फेल हो गया और सत्य की जीत हुई भाजपा का अहंकार नष्ट हुआ और कर्नाटक की जनता को बधाई सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद।
                  एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का झूठ सामने आ गया सत्ता पाने के लिय देश में तानाशाही लागू करने के प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है देश में न्याय और सच्चाई जिंदा  है कर्नाटक की झूठी छल कपट की सरकार का गिरना इसका सबूत है। महासचिव अमीर अहमद ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र और सत्ता का परपंच जनता के सामने आ गया।
                  जिला कार्यालय पर आशीष सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों में लड्डुओं से एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गोले आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया ।आशीष सिंह ने कहाकि कर्नाटक में प्रजातंत्र की जीत हुई है भारतीय जनता पार्टी अमित शाह मोदी का प्रजातंत्र विरोधी चेहरे को बेनकाब किया गया है।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जिला महासचिव डॉक्टर श्याम प्रसाद शुक्ला साधु सिंह सोमवंशी सत्यप्रकाश अजीत सिंह चंदेल भोमिया नगर पालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी अनुसूचित जाति जनजाति विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा शशिबाला वर्मा शहर महिला अध्यक्ष सुनीता देवी जिला महिला अध्यक्ष सुधा तिवारी बिलग्राम ब्लाक अध्यक्ष अली खान दीप सिंह गौर आकाश सिंह, भुवनेश प्रताप ठाकुर शिवकुमार सिंह राठौर रिजवान अख्तर राम भरोसे वर्मा दिनेश राठौर रूपलाल अरविंद शुक्ला आशीष सिंह आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।