ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

खबरें कला जगत से


राजेश पुरोहित (भवानीमंडी)-

ग्वालियर:-भारतीय कलाकार संघ सुपर आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय विशेष सम्मान सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए।

कार्यक्रम संयोजक आर्टिस्ट बेताल केन ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के 500 आर्टिस्ट ने भाग लिया।
चार ग्रुप में प्रतियोगिता हुई जिसमें निर्णायक मनीष चन्देरिया जी ने ग्रुप ए में भरत तोमर ने प्रथम शिवि जैन ने द्वितीय स्थान समर्थ मकदरिया ने तृतीय स्थान, खुशी बरहदिया व आस्था तिवारी को विशेष सम्मान एवम गरिमा गुप्ता विहान श्रीवास्तव कृतिका आर्य को सांत्वना पुरस्कार। ग्रुप बी में गौरी सिंह कुशवाह को प्रथम सौम्या श्रीवास्तव को द्वितीय कृति अग्रवाल को तृतीय केशव मोहिल खुशी कोठारी आर्य दीक्षित को सांत्वना। ग्रुप सी में विजय वर्मा प्रथम आस्था सक्सेना द्वितीय अर्शी शर्मा तृतीय एवम आदित्य चौधरी हेमंत मोहिल कंचन गुप्ता को सांत्वना।ग्रुप डी में अनुपम वर्मा को प्रथम कृष्ण कुमार द्वितीय प्रगति शर्मा तृतीय एवम दीपक ठाकुर अंजलि सक्सेना बिवस कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। सभी सम्मान रविवार 12 बजे के बाद ऑनलाइन प्रदान किये जायेंगे।