मार्ग के गड्ढे के कारण बाइक से उछलकर गिरी महिला हुई गम्भीर घायल, लखनऊ रिफर

कछौना, हरदोई। सड़क के गड्ढों से होने वाले हादसे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते कोई न कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार, असमय विकलांग व मृत्यु के शिकार हो रहे हैं। जिससे जनहानि हो रही है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है।

बताते चलें संडीला से मल्लावां मार्ग पर ग्राम कहली व मेढौआ के बीच मार्ग पर काफी गहरा गड्ढा होने के कारण आए दिन हादसा होते हैं। रविवार को अपराह्न मोटरसाइकिल चालक अपने साथ कन्नौज निवासिनी महिला को लेकर घर जा रहे थे। चालक मुख्य मार्ग के बीचो-बीच गहरे गड्ढों में से बाइक चालक के पीछे बैठी महिला उछल कर मुंह के बल गिरी, इस हादसे में महिला गम्भीर चुटहिल हो गई। जिसे इलाज हेतु लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रिफर कर दिया गया है। सड़कों को गड्ढा मुक्त सरकार के दावों का मुंह चिढ़ा रही हैं। इन खतरनाक गड्डों की चपेट में कोई न कोई प्रतिदिन चुटहिल होता है। स्थानीय लोगों ने कई बार शासन प्रशासन से शिकायत की, किसी ने सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। इस मार्ग पर दर्जनों इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज हैं। हजारों छात्र-छात्राओं व लोगों का आवागमन रहता है। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी, आतंकी हमलों से ज्यादा लोग सड़क हादसों में मरते हैं। सड़कों पर गड्ढे भरने की तत्काल कोई पॉलिसी नहीं है। सड़कों के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। आम जनमानस सरकारी सिस्टम की भेंट चढ़ जाता है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता