मधुशाला साहित्यिक परिवार ने 100 साहित्यकारों को साहित्य रत्न से किया सम्मानित

भवानीमंडी:- (राजेश पुरोहित)-

देश की ख्यातिनाम साहित्यिक संस्था ” मधुशाला साहित्यिक परिवार” द्वारा रविवार को उदयपुर राजस्थान से ऑनलाइन साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


समारोह में मधुशाला के संस्थापक दीपेश पालीवाल,संरक्षक देवर्षि मेहता एवम अध्य्क्ष मधु जैन ने देश भर के 100 साहित्यकारों को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
अध्यक्ष मधु जैन ने बताया कि दिल्ली से सना परवीन सहित हिन्दी के प्रचार प्रसार हेतु हिन्दी सेवियो को इस अवसर पर साहित्य रत्न से सम्मानित किया। समारोह के दौरान दीपेश पालीवाल की कृति “हॉट स्पॉट एक प्रेम” का कवर भी लॉन्च किया।