साहित्य संगम संस्थान, दिल्ली की बीसवीं इकाई गोवा का भव्य उद्घाटन

राजेश पुरोहित,भवानीमंडी-

नई दिल्ली:-साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की एक और इकाई ,गोवा इकाई का उद्घाटन आज बहुत धूम धाम से हुआ | ज्ञात हो साहित्य संगम संस्थान की अभी तक 19 इकाइयां एवम विभिन्न शालाएं है आज उसी श्रृंखला में एक इकाई और जुड़ गई |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथिओम प्रकाश मिश्र मधब्रत विशिष्ट अतिथि विनय गौतम विनम्र जी कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कार्यक्रम में पधारकर हम सबको धन्य किया| कार्यक्रम का संचालन विनोद वर्मा दुर्गेश द्वारा बहुत ही संगीतमय, शेरो शायरी के साथ किया गया जोकि बहुत आकर्षक था|| संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र के उद्बोधन ने समस्त रचनाकारों में जान सी फूंक दी| कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रोहित रोज़ ने अपने उद्बोधन माध्यम से यह बताना चाहा कि मेहनत,लगन निष्ठा ही वास्तविक साहित्य सेवा है| सह अध्यक्ष मिथलेश सिंह मिलिंद की शुभकामना ने उत्साह भर दिया और बहुत अच्छा करने का मार्ग प्रशस्त किया| राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने संस्थान की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित हो रही है कहकर मीडिया से जुड़े सभी सम्पादकों को धन्यवाद दिया।आज के कार्यक्रम में 150 से अधिक रचनाकारों ने सहभागिता दिखा इकाई उद्घाटन में चार चांद लगा दिए एक से एक छंदों के गायन ने छंदोत्सव को सफल बनाया |

कार्यक्रम की पूर्णाहुति सम्मान पत्र जो अत्यंत मन मोहक थे जिन्हें देख हर कोई पाने का इच्छुक था और हुआ भी वही संस्थान ने हर एक सहभागी को सम्मानित कर उसकी मनोकामना पूर्ण की| आज गोवा इकाई का उद्घाटन ऐतिहासिक रहा १५० से अधिक सहभागिता और अभिनंदन पत्र ,साहित्य प्रणेता ,साहित्य भूषण,काव्य दिवाकर ,सुर विषारद जैसे सम्मानों को पा आज हर एक रचनाकर संगम गान गा रहा है |अभी यह सिलसिला रुका नहीं बल्कि आगे बढ़ने का नवीन द्वार खुला है और उन्नति की और अग्रसर होने को तैयारी की है |