संगम सुवास नारी मंच ने आयोजित किया अमृत महोत्सव

जबलपुर :- संगम सुवास नारी मंच के तत्त्वावधान में अमृत महोत्सव का शुभारंभ अधीक्षिका छाया सक्सेना प्रभु एवं समस्त वरिष्ठ महिला रचनाकारों की उपस्थिति में किया गया। अमृत महोत्सव काव्य गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट द्वारा किया गया। दिनांक 16.01.2022 को शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सभी रचनाकार बहनों ने देश प्रेम से ओतप्रोत रचनाओं का काव्य पाठ किया ।

अमृत महोत्सव की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र कार्यकारिणी अध्यक्ष डा. रोहित रोज और संगीता मिश्रा ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डा. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, श्रीकांत तेलंग उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही राजलक्ष्मी शिवहरे द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज मीना भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि रचना सक्सेना और आशा जाकड़ रहे। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन उमा मिश्रा प्रीति एवं प्रेमलता उपाध्याय द्वारा किया गया।

अमृत महोत्सव की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में सभी इकाइयों के अध्यक्षों का भी विशेष सहयोग रहा। गोष्ठी में वरिष्ठ महिला रचनाकार जो कि भारत के विभिन्न प्रांतों से गूगल मीट द्वारा इस महोत्सव में उपस्थित रही कुछ महिलाओं ने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों का भी वर्णन किया और वरिष्ठ महिला रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से देशभक्ति का सुंदर समा बांधा। काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करने वाली रचनाकार डा. वंदना श्रीवास्त वान्या, गीता गुप्ता मन, रवि रश्मि अनुभूति, निशा अतुल्य, अनीता दुबे, अर्चना जैन, जय श्री श्रीवास्तव, भावना शिवहरे, शोभा रानी तिवारी, डा.अंजुल कंसल कनुप्रिया, पुष्पा रानी गर्ग, डा. शशि निगम, नीलू सक्सेना, शारदा मिश्रा। धन्यवाद ज्ञापन छाया सक्सेना प्रभु द्वारा किया गया।